अज्ञात युवती की पेड़ पर लटकी मिली लाश, शिनाख्त में जुटी पुलिस........

# Admin | 06 Nov, 2023

 अज्ञात युवती की पेड़ पर लटकी मिली लाश, शिनाख्त में जुटी पुलिस........

मिशन क्रांति न्यूज़ जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ इलाके में सोमवार सुबह एक पेड़ से लटकती युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई।  जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी जानकारी शिवरीनारायण थाना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर युवती के शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच में जुट गई है।  

शिवरीनारायण पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह ग्राम बेलारी के कंजी नाला डैम के पास ग्रामीणों ने देखा कि एक 20 से 22 वर्षीय लड़की की लाश पेड़ में लटकी हुई थी। जिसकी सूचना उन्होंने तत्काल 112 को दी जिसपर पुलिस ने मौके पर पहुंच काफी पूछताछ लेकिन युवती की पहचान नहीं हो सकती है। आसपास के गांव में भी युवती की पहचान करने में पुलिस जुटी जा रही है।   

युवती काला टीशर्ट और ब्लू जींस पहने हुई घटना स्थल में मिली है फिलहाल पुलिस मामले की हर संभव पहलु से जांच कर रही है।  

 

 

 

Banner