तेज साउंड में डीजे बजाने वाले पर की गई कार्रवाई.........

# Admin | 06 Nov, 2023

  तेज साउंड में डीजे बजाने वाले पर की गई कार्रवाई.........
 
 मिशन क्रांति न्यूज़ बलौदाबाजार - पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा  के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव जिला बलौदा बाजार भाटापारा के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी कसडोल लखेश केवट के द्वारा पेट्रोलिंग करते समय कसडोल से बलौदा रोड ग्राम दर्रा में करीबन 12:00 बजे वाहन क्रमांक सीजी 22 एस 1828 पिकअप में डीजे बॉक्स लगाकर चुनाव प्रत्याशी का प्रचार प्रसार काफी तेज आवाज में गाना बजाते शहर कसडोल में वाहन घुमा रहा था जिसे मौके पर गाना बजाने से संबंधित आदेश की जानकारी चाहने बाबत लिखित में नोटिस देकर पूछताछ की गई।  

इतने सारे बॉक्स लगा कर बॉक्स बजाने के सम्बंध में कोई दस्तावेज नहीं होना लिखित में पेश किया मौके पर मौका पंचनामा तैयार किया गया वाहन में लगे डीजे कुल 6 बॉक्स चोगा एमप्लीफायर जनरेटर तथा वाहन मौके पर गवाहन के समक्ष कब्जा पुलिस में लिया गया जिसे थाना लाया गया अनावेदक़ के विरुद्ध धारा 15 कोलाहल अधिनियम के तहत इस्तगासा तैयार किया गया है जो न्यायालय पेश किया जाता है।  

Banner