CGPSC की तैयारी कर रही छात्रा ने की खुदखुशी, मौके से सुसाइड नोट बरामद......

# Admin | 06 Nov, 2023

CGPSC की तैयारी कर रही छात्रा ने की खुदखुशी, मौके से सुसाइड नोट बरामद......

मिशन क्रांति न्यूज़ बिलासपुर - पीएससी की तैयारी कर रही छात्रा का शव उसके कमरे में फंदे से लटकता हुआ मिला । घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके से एक सुसाइड नोट रूपी डायरी बरामद हुई है जिसमे प्रेम प्रसंग के चलते खुदकुशी करने की बात लिखी हुई है साथ ही मृतिका ने अपने  माता-पिता से माफी भी मांगी है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, मृतिका किरण सारथी उम्र 24 वर्ष रायगढ़ के जुटमिल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तरकेला की रहने वाली थी । MSC की पढ़ाई पूरी कर वह बिलासपुर मे टिकरापारा स्थित भातखंडे संगीत महाविद्यालय के करीब किराए के मकान में रहकर पीएससी की तैयारी कर रही थी । 

रविवार की दोपहर जब छात्रा के बाहर नहीं आने पर अन्य छात्राओं ने दरवाजा खटखटाया पर भीतर से कोई जवाब नहीं मिला। किसी अनहोनी होने की आशंका होने पर मकान मालिक को इसकी सूचना दी गई। मकान मालिक ने छत के सहारे छात्र के कमरे के रोशनदान से भीतर झांका तो छात्रा को कमरे के रोशनदान में फांसी के फंदे से पर लटका हुआ देखा। जिसकी जानकारी सिटी कोतवाली पुलिस को दी गई ।  पुलिस मौके पर पहुंची और शव उतरवा पंचनामा कार्रवाई कर जिला अस्पताल भेज दिया। 

मृतिका के कमरे की तलाशी लेने के दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट के तौर पर एक डायरी बरामद हुई जिसमें छात्र ने आत्महत्या करने के लिए अपने माता-पिता से माफी मांगते हुए डिप्रेशन में आकर यह आत्मघाती कदम उठाने की बात लिखी है ।  

सुसाइड नोट में लिखा है कि, छात्र का अपने ही गांव के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था कुछ माह पहले गांव जाने पर पता चला कि प्रेमी का गांव के ही अन्य  युवतियों के साथ अवैध संबंध चल रहा है जिसकी जानकारी मिलने पर छात्र तनाव में आ गई थी।  

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार,  सुसाइड नोट देकर ऐसा प्रतीत हो रहा है की छात्रा ने जुलाई अगस्त से ही आत्महत्या करने का मन बना लिया था। वह अपने प्रेमी की करतूत पर आकर लगातार अपनी डायरी में उल्लेख करती थी। पुलिस की पूछताछ में आसपास रहने वाली अन्य छात्राओं ने भी बताया कि पिछले एक डेढ़ माह से किरण किसी वजह से सदमे में आकर उदास रहती थी। कारण पूछने पर कुछ भी बताने से इनकार कर देती थी।  

फिरहाल पुलिस ने परिजनों के बिलासपुर पहुंचने पर  शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। उक्त मामले में विवेचना करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

 

Banner