Collector and District Election Officer Doman Singh : कलेक्टर ने जिले के सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील.....

# Admin | 06 Nov, 2023

कलेक्टर ने जिले के सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील.....

मिशन क्रांति न्यूज़ राजनांदगांव :- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डोमन सिंह ने विधानसभा निर्वाचन 2023 में जिले के सभी मतदाताओं से मतदान तिथि मंगलवार 7 नवम्बर 2023 को मतदान केन्द्र में जाकर बिना किसी भय, लोभ व लालच के निष्पक्ष होकर मतदान करने की अपील की है। 

राजनांदगांव जिले की यह परम्परा रही है कि यहां के मतदाताओं ने पूर्व में हुए सभी निर्वाचनों में अभूतपूर्व उत्साह दिखाया है। विधानसभा निर्वाचन 2023 में आपका मतदान राजनांदगांव जिले के लिए ही नहीं अपितु प्रदेश एवं देश के लिए मिसाल बनेगा। आप अपने साथ-साथ अपने परिवार के सदस्यों एवं पड़ोसियों को भी मतदान करने हेतु प्रेरित करें। 
    
कलेक्टर ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व पर प्रत्येक मतदाता को सहभागी बनना चाहिए। मतदान करना मतदाता का अधिकार ही नहीं, अपितु कर्तव्य भी है। मतदाता को अपने इस अधिकार का प्रयोग करना चाहिए और अपनी जिम्मेदारी को निभाना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की शक्ति आम नागरिक का वोट है, इसलिए अपने कर्तव्य का पालन जरूर करें। लोकतंत्र में प्रत्येक वोट का महत्व होता है। लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं। 

Banner