छत्तीसगढ़ में पहले चरण की 20 सीटों पर मतदान खत्म,  कहां कितने वोट पड़े, देखें आंकड़े.....

# Admin | 07 Nov, 2023

छत्तीसगढ़ में पहले चरण की 20 सीटों पर मतदान खत्म,  कहां कितने वोट पड़े, देखें आंकड़े.....

 मिशन क्रांति न्यूज़ रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान खत्म हो गया है। मतदान केंद्र के परिसर में मौजूद लोग अब भी मतदान कर सकेंगे। पहले चरण के तहत 20 सीटों पर मतदान हुआ। इन 20 सीटों में कई दिग्गजों का भविष्य दांव पर है। शाम पांच बजे तक छत्तीसगढ़ में 70.87 फीसदी मतदान हुआ।

बता दें कि पहले चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों में से दस विधानसभा क्षेत्रों में मतदान प्रक्रिया सुबह सात बजे से शुरू हुई जो कि शाम 3 बजे तक चली. बाकि 10 सीटों में 5 बजे तक वोटिंग हुई. जिसमें मोहला-मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, कोंटा, पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी, बस्तर, जगदलपुर और चित्रकोट विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाले गए।  

निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार, अगर जिलावार मतदान प्रतिशत पर गौर करें तो तीन बजे तक सबसे ज्यादा वोटिंग मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में हुई, यहां 73 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया. इसके अलावा सबसे कम मतदान तीन बजे तक बीजापुर जिले में हुआ. यहां करीब 30 फीसदी मतदाताओं ने ही मतदान किया।  
 
कहां कितने वोट पड़े देखें आंकड़े-

पंडरिया - 71.06  कवर्धा - 72.89 खैरागढ़- 76.31 डोंगरगढ़ -77.4 राजनांदगांव- 74 डोंगरगांव- 77.4  खुज्जी- 72.01 मोहला-मानपुर- 76 अंतागढ़ -  72.72 भानुप्रतापुर- 79.1  कांकेर- 76.13  केशकाल- 74.49 कोंडागांव 75.35 नारायणपुर  63.88 बस्तर- 72.41 जगदलपुर- 75 चित्रकोट- 70.36 दंतेवाड़ा- 62.55 बीजापुर- 40.98  कोंटा- 50.12  

 

 

 

Banner