IED की चपेट में आने से युवक घायल, नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के लिए बिछाया था जाल.......

# Admin | 08 Nov, 2023

 IED की चपेट में आने से युवक घायल, नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के लिए बिछाया था जाल.......

मिशन क्रांति न्यूज़ सुकमा। चुनावी समय में नक्सली लगातार उत्पात मचा रहे हैं। कभी नेताओं तो कभी सुरक्षाबलों को निशाना बना रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में काफी दहशत का माहौल है। इसी बीच  चुनाव के दौरान सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से डब्बामरका इलाके से छोटे केड़वाल जाने वाले मार्ग पर नक्सलियों द्वारा आईईडी लगाया गया था जिसकी चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल युवक को इलाज के लिए सुरक्षाबलों के कैम्प लाया गया है। जहा उसका इलाज जारी है।
 
 

Banner