सामान्य प्रेक्षक ने किया मतदान केन्द्रों एवं डाक मत पत्र के माध्यम से कराए जा रहे मतदान का निरीक्षण.....

# Admin | 09 Nov, 2023

सामान्य प्रेक्षक ने किया मतदान केन्द्रों एवं डाक मत पत्र के माध्यम से कराए जा रहे मतदान का निरीक्षण.....
     
मिशन क्रांति न्यूज़ जांजगीर-चांपा
/ जिले की विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 33 अकलतरा एवं 34 जांजगीर-चांपा के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक आईएएस सुश्री प्रीति ने मतदान केन्द्रों एवं दिव्यांग एवं वयोवृद्ध मतदाताओं के घर जाकर डाक मत पत्र के द्वारा कराये जा रहे मतदान का निरीक्षण किया। इस दौरान मतदान केन्द्र क्रमांक 118 के 80 से अधिक आयु वर्ग के मतदाता आनंदकुंवर पति जीवनलाल साहू को घर में मतदान कराए जाने के कार्यवाही का निरीक्षण गया। 

प्रेक्षक द्वारा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 34 जांजगीर-चांपा के मतदान केन्द्र क्रमांक 109, 110, 111, 106, 107, 108 ग्राम खोखरा, 118, 119 ग्राम मेंहदा एवं 120 ग्राम सेवई का निरीक्षण किया गया। इसके उपरांत मतदान केन्द्र क्रमांक 121, 122 ग्राम कुटरा का निरीक्षण किया गया।

उन्होंने मतदान के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान केन्द्रों में पेयजल, रैम्प, बिजली, शौचालय सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं का अवलोकन किया एव आवश्यक निर्देश दिए गए।

 

 

Banner