शंकराचार्य जी से राजे श्री ने किया सौजन्य भेंट

# Admin | 14 Nov, 2023

शंकराचार्य जी से राजे श्री  महंत ने किया सौजन्य भेंट

मिशन क्रांति न्यूज़, रायपुर। बद्रीनाथ पीठाधीश्वर अनंत श्री विभूषित शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज के रायपुर आगमन पर सुंदर नगर में उनसे रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी महन्त रामसुन्दर दास महाराज ने सौजन्य भेंट मुलाकात की, शंकराचार्य जी छत्तीसगढ़ प्रवास पर हैं। उल्लेखनीय है कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज शंकराचार्य के पद को धारण करने के पूर्व आज से लगभग 15 वर्ष पहले शिवरीनारायण मठ पधारे थे तब से लेकर अब तक उनसे पूज्य गुरुदेव जी का बहुत मधुर संबंध है।

Banner