मंदिर में चोरी की तीसरी घटना, चोरो ने दानपेटी कर दिए पार....

# Admin | 20 Nov, 2023

मंदिर में चोरी की तीसरी घटना, चोरो ने दानपेटी कर दिए पार....

मिशन क्रांति न्यूज़ जशपुर। इंसान तो इंसान चोरों ने अब भगवान के घर को भी नहीं छोड़ा। जी हां हम बात कर रहे है जशपुर जिले की। जिले के तमता जगन्नाथ मंदिर में देर रात अज्ञात चोरो ने मंदिर का ताला तोड़ दानपेटी उठाकर ले गए। वही चोरी की सूचना पर पुलिस मामला दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है। मामला पत्थलगांव थाने के तमता पंचायत का है।

पखवाड़े के अंदर चोरी की तीसरी घटना घटित हुई है। देर रात चोरों ने तमता जगन्नाथ मंदिर का ताला तोड़कर मंदिर से दानपेटी चुरा लिया है। दानपेटी में लगभग 50 हजार रुपये थे। न सिर्फ इतना ही बल्कि, सामुदायिक केंद्र और पंचायत भवन में भी चोरी की प्रयास किया गया। बहरहाल पुलिस मामला दर्ज कर चोरों की तलाश में जुट गई है। 

 

 

 

Banner