हार्वेस्टर में दबकर युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस.....

# Admin | 20 Nov, 2023


हार्वेस्टर में दबकर युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस.....

मिशन क्रांति न्यूज़ महासमुंद। जिले के बसना थाना क्षेत्र के बड़े ढाबा गांव मे धान काटने का हार्वेस्टर पलट गया. इस हादसे में एक 20 वर्षीय युवक की दबने से मौत हो गई है. मृतक के खेत में धान कटाई का काम चल रहा था. इसी दौरन हार्वेस्टर में कुछ खराबी आ गई जिसे ठीक कराने के लिए युवक उसे मेकेनिक के पास लेकर जा रहा था. तभी रास्ते में अचानक हार्वेस्टर पलट गया जिसकी चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गयी।  

बसना पुलिस के मुताबिक मृतक का नाम ताराचंद बारीक है, जो कि बड़े ढाबा गांव का ही रहने वाला था. घटना के बाद आसपास काम कर रहे लोगों की भीड़ लग गई  सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

 

 

 

Banner