CG CRIME NEWS :  युवक की चाकू मारकर हत्या, तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में......

# Admin | 20 Nov, 2023

युवक की चाकू मारकर हत्या, तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में......

मिशन क्रांति न्यूज़ दुर्ग। छठ पूजा के दौरान एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आपसी रंजित के चलते आरोपियों ने युवक की गला रेतकर हत्या की है यह मामला खुर्सीपार थाना क्षेत्र का है। हत्या की घटना में जिस आरोपी की संलिप्तता सामने आई है वह पूर्व में भी हत्या के आरोप में जेल जा चुका है।  

मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार रात 9 बजे वार्ड 46 मिनीमाता नगर ख़ुर्शीपार निवासी (23 वर्षीय) विजय पासवान की हत्या हुई थी. पुलिस ने आरोपी भूषण साहू, जुगनू और सुमित गेंदले को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक विजय रविवार को छठ पूजा के बाद घर लौटा था. इस दौरान आपसी रंजिश के चलते आरोपियों ने हत्या की घटना को अंजाम दिया।  

बताया जा रहा कि आरोपी की भाभी के साथ मृतक विजय पासवान का अवैध संबंध था। आरोपी भूषण साहू के भाई और भाभी का तलाक हो गया था जिसके चलते आरोपी भूषण साहू ने साल 2016 में मृतक विजय पासवान से मारपीट की थी और ख़ुर्शीपार थाने में मामला दर्ज कराया था इसे लेकर लगातार दोनों के बीच झगड़ा लड़ाई होती रहती थी। कल रात अचानक धारदार हथियार से हमला करने पर विजय की मौत हो गई।   

 

 

 

 

 

Banner