BILASPUR : पति सहित सास-ससुर के खिलाफ महिला ने दर्ज कराई FIR, क्या है मामला, पढ़े पूरी खबर.......

# Admin | 21 Nov, 2023

पति सहित सास-ससुर के खिलाफ महिला ने दर्ज कराई FIR........
 
मिशन क्रांति न्यूज़ बिलासपुर यूं तो दहेज प्रथा भारत में लगभग बंद की जा चुकी है लेकिन आज भी ऐसे बहुत से लोग हैं जो दहेज लेते भी और देते भी हैं। भारत में दहेज प्रथा बहुत लंबे समय से चली आ रही है वर्तमान समय में दहेज व्यवस्था एक ऐसी प्रथा का रूप धारण कर चुकी है जिसके अंतर्गत युवती  के माता-पिता और घर वालों का सम्मान दहेज के रूप में लिए दिए गए धन दौलत पर ही निर्भर करता है। ऐसा ही दहेज से जुड़ा एक मामला बिलासपुर के कोटा क्षेत्र से सामने आया है जहां संतुष्टि पूर्ण दहेज न मिलने की वजह से पति सहित ससुराल वालों ने एक महिला पर अत्याचार करना शुरू कर दिया किया। ससुराल वालों के अत्याचार से तंग महिला ने करीब पांच साल बाद  मायके आकर महिला थाने में शिकायत की जहा जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया गया है।
 
आपको बता दे, मंगला के धुरीपारा निवासी आराधना बंजारे की शादी पांच साल पहले कोटा क्षेत्र के घोंघाडीह में रहने वाले दिलेश बंजारे से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही दिलेश और उसके घर के लोग दहेज में बाइक नहीं लाने की बात कहते हुए आराधना को प्रताड़ित करने लगे। दो महीने पहले दिलेश और उसके पिता साधे लाल बंजारे, मां प्यारी बाइ ने आराधना से मारपीट की साथ ही उसे घर से निकाल दिया। मारपीट से घायल महिला किसी तरह अपने मायके लौटी। इसके बाद उसने घटना की शिकायत महिला थाने में की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामले को परिवार परामर्श केंद्र में भेजा है जहां दिलेश और उसके परिवार वालों को समझाइश दी गई। 

महिला का कहना है समझाइश  का ससुराल वालों पर कोई असर नहीं हुआ। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाने में मारपीट और प्रताड़ना का मामला दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Banner