Chhattisgarh Weather update : इस बार आपके क्षेत्र में कैसी रहेगी ठंड, जान लीजिए मौसम का ताजा हाल .....  

# Admin | 21 Nov, 2023

इस बार आपके क्षेत्र में कैसी रहेगी ठंड, जान लीजिए मौसम का ताजा हाल .....  

मिशन क्रांति न्यूज़ रायपुर। प्रदेश में कड़ाके की ठंड दस्तक दे चुकी है। सर्द हवाओं ने मौसम के मिजाज को बदल ​दिया है। सुबह सुबह की तेज ठंड हवा बर्फानी वाली ठंड का एहसास दिलाने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान का पारा और गिरेगा वहीं बता दें कि अभी ठंड ने पूरी तरह से अपना यहां असर नहीं दिखाया है।  

बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में शुष्क रहा। अधिकतम तापमान की बात करें तो सभी संभागों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ वहीं रायपुर, दुर्ग समेत बस्तर और बिलासपुर संभाग में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। ठंड के कारण ग्रामीण इलाकों में पूरी घाटी कोहरे से ढक जाती है।  

मानों कि बादलों ने पहाड़ों को अपनी आगोश में ले लिया हो। कोहरे के हटते ही सुंदर घाटी दिखने लगती है वहीं शाम होते ही गुलाबी ठंड सिहरन पैदा करती है।

 

 

 

 

Banner