तखतपुर में 50 मवेशियों की मौत, मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम

# Admin | 28 Jul, 2020 तखतपुर में 50 मवेशियों की मौत, मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम बिलासपुर। छत्तीसगढ में बिलासपुर जिले के तखतपुर विकासखंड में शनिवार की सुबह एक गोठान में 50 से अधिक मवेशियों की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि विकासखंड के मेडपार गांव में पिछले दिनों यह अस्थायी गोठान स्थापित किया गया था। यहां गायों को रखा गया था। सुबह के वक्त ग्रामीणों ने देखा की 50 से ज्यादा गायों की मौत हो गई है। कुछ गायों का अभी उपचार चल रहा है। इनके मुंह से झाग आने की बात कही जा रही है और संभावना जताई जा रही है कि दम घुटने की वजह से इनकी मौत हुई है। मौके पर प्रशासन की टीम और पशु चिकित्सा दल मौजूद है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
Banner