Road accidents : मितानिन की सड़क हादसे में मौत, अन्य दो घायल........

# Admin | 21 Nov, 2023

मितानिन की सड़क हादसे में मौत, अन्य दो घायल........

मिशन क्रांति न्यूज़ धमतरी। ट्रेलर वाहन की चपेट में आने से अस्पताल से लौट रही मितानिन की मौके पर ही मौत हो गई। वही हादसे में दो अन्य घायल हो गए। घायलों में एक महिला की स्थिति गंभीर है। मामला केरेगांव थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, सलोनी के भाटापारा निवासी लताबाई मितानिन का कार्य करती है। आज वह उमेंद्र राम मंडावी के साथ बाइक में सवार होकर केरेगांव अस्पताल गई थी। उनके साथ जागेश्वरी ओटी गई हुई थी। तीनों एक ही बाइक में सवार होकर अस्पताल गए थे। वहां से वापसी के दौरान नगरी–धमतरी मुख्य मार्ग पर केरेगांव थाना के पास एक ट्रेलर ने उनकी बाइक को ठोकर मार दी। 

ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार मितानिन लताबाई कुचला गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वही बाइक चालक उमेंद्र राम मंडावी व जागेश्वरी ओटी घायल हो गए। जहा महिला की स्थिति गंभीर बानी हुई है।  
 


 

Banner