छठ पर्व मनाकर लौट रहा परिवार हुआ हादसे का शिकार..... 

# Admin | 22 Nov, 2023

 छठ पर्व मनाकर लौट रहा परिवार हुआ हादसे का शिकार.......

मिशन क्रांति न्यूज़ अम्बिकापुर। अंबिकापुर में हुए एक सड़क हादसे में एक 14 साल के बालक की दर्दनाक मौत हो गई वहीं हादसे में तीन लोग के गंभीर रूप से घायल होने की खबर सामने आ रही है।   

बता दे, कार में सवार सभी लोग छठ का पर्व मनाकर बिहार से रायपुर वापस आ रहे थे तभी उदयपुर थाना क्षेत्र के अलकापुरी मोड़  के पास बस और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद रॉयल बस भी पलटी गई, दो घंटे की मशक्कत के बाद वाहन में फंसे एक व्यक्ति को निकाला गया। हादसे में 14 साल के बालक के मौत हो गई है। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।   

   
 


 

Banner