राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स मतगणना के संबंध में देंगे प्रशिक्षण........

# Admin | 22 Nov, 2023

🔷 23 नवंबर को होगा जिला पंचायत सभाकक्ष में प्रशिक्षण 

मिशन क्रांति न्यूज़ जांजगीर-चांपा । छत्तीसगढ़ के समस्त जिलों के अधिकारियों कर्मचारियों को विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 के मतगणना का विभिन्न स्तर पर प्रशिक्षण दिया जाना है। 

जिसके तहत मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा नियुक्त राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स द्वारा 23 नवंबर 2023 को सुबह 10 बजे से जिला पंचायत सभाकक्ष जांजगीर चांपा में प्रशिक्षण दिया जाएगा। उक्त मतगणना संबंधी प्रशिक्षण में जांजगीर-चांपा जिला के 46,सक्ती के 26 एवं कोरबा जिले के 46 प्रशिक्षणार्थी उपस्थित होंगे।

Banner