बड़े उत्साह से सम्पन्न हुआ सूर्यांश ग्रामीण एहसास एवं कैरियर मार्गदर्शन महाअभियान.....

# Admin | 22 Nov, 2023

नेहरू चौक से हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना 

200 से अधिक गांवों में हुआ कैरियर मार्गदर्शन एवं ग्रामीण महा भ्रमण अभियान 

मिशन क्रांति न्यूज़ जांजगीर चाम्पा - "सूर्यांश शिक्षा महा महोत्सव 2023" के सफल आयोजन के लिए 19 नवंबर 2023 को बिलासपुर से "सूर्यांश ग्रामीण एहसास एवं कैरियर मार्गदर्शन महाअभियान" का 200 से अधिक गांवों में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। "सूर्यांश ग्रामीण एहसास एवं कैरियर मार्गदर्शन महाभियान" का तृतीय चरण बिलासपुर और मुंगेली जिले के बारह मार्गों पर आयोजित किया गया था जिसकी शुरुआत बिलासपुर के हृदय स्थल "नेहरू चौक" से प्रात: 09 बजे "सूर्यांश ध्वज" के साथ हरी झंडी दिखाने के साथ हुआ। 

भ्रमण दल ने ग्रामीण एहसास एवं कैरियर मार्गदर्शन महाअभियान के अंतर्गत छतौना परिक्षेत्र के सात मार्गों का भ्रमण किया जिसमें मार्ग क्रमांक एक में चोरभठ्ठी से नरोतीकापा तक में मुख्य वक्ता विनोद मंजारे, शिशुपाल सिंह प्रभाकर, उत्तरा सक्सेना, महेंद्र सोनवानी एवं सर्किल अध्यक्ष विनोद सांडे ने चोरभट्टी, बाल्दीपारा, गनियारी, बेलटुकरी, नेवरा एवं नरोतीकांपा में, मार्ग दो में भरनी से करहीपारा तक में मुख्य वक्ता तीजराम लाठिया, बी.आर सूर्यवंशी, जे. पी. कलियारी, राजेंद्र मंजारे, राधेश्याम मंजारे एवं जे.पी. कल्याणी के द्वारा भरनी, देवरीकला पंडरीपारा, जोंकी, घानापारा, नीरतू एवं करहीपारा में, मार्ग तीन में बोदरी से चिरचिदा तक में मुख्य वक्ता बी. आर. सत्यार्थी एवं आर. डी. लाकेश ने बोदरी, छतौना, अमसेना, सकर्रा, कोपरा, बेहतराई, संबलपुरी, पांड़ एवं चिरचिदा मे, मार्ग चार में हापा से घुरु तक में मुख्य वक्ता राम लखन सूर्यवंशी, ओमप्रकाश सूर्यवंशी एव रविंद्र मधुकर ने हाफा, संकरी, पांड़, सैदा, मेंडरा और घुरु का, मार्ग क्रमांक पांच में काठाकोनी से तखतपुर तक में मुख्य वक्ता रामलाल सूर्यवंशी, मोहरसाय खरसन, श्रद्धा कुमार रोलेज, श्याम कार्तिक सूर्यवंशी एवं सरदेश लदेर ने काठाकोनी, भिलौनी, लाखासर, सागर, चना डोंगरी, खम्हरिया, पेंडरी, जरौंधा, गिरधौना, बेलसरी एवं तखतपुर का मार्ग छः में तेलसरा से धमनी तक में मुख्य वक्ता चंद्र प्रकाश सूर्या, मीनू सूर्यवंशी एवं ओमप्रकाश सूर्या ने धमनी, तेलसरा, कड़ार, नरगौड़ी, कुंआनार, सेंवार, कया, भटगांव, दगौरी एवं बिटकुली गांव का, मार्ग क्रमांक सात में परसदा से लाल खदान में ए.आर. सूर्यवंशी एवं पुनी राम सूर्यवंशी ने परसदा, सिरगिट्टी, नगपुरा, डड़हा, बसिया, हरदीकला महमद, ढेका एवं लाल खदान तक के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण किया ।  

इसी तरह रतनपुर परिक्षेत्र के पांच मार्गों में ग्रामीण एहसास एवं कैरियर मार्गदर्शन महाअभियान के अंतर्गत भ्रमण किया जिसमें मार्ग आठ में चोरहा देवरी से नवापारा (रतनपुर) तक मुख्य वक्ता रामायण प्रसाद सूर्यवंशी, प्रो. दुर्गेश कुमार केशर, आशीष लास्कर एवं राजेश सूर्यवंशी ने चोरहा देवरी, लखराम, सरवन देवरी, खैरमुंडी, ओछिनापारा रतनपुर एवं नवापारा का, मार्ग नौ में सिलदहा से भरवीडीह तक में मुख्य वक्ता झंकारेश्वरादित्य प्रधान, शिव प्रधान एवं रवीन्द्र मधुकर ने सिलदहा, कनहार पारा, भेलवापारा, दर्री पारा, मदनपुर सिंघरी एवं भरवीडीह गांवो का ,मार्ग दस में खूंटापारा से रानी बछाली तक में मुख्य वक्ता राम किशुन सूर्यवंशी एवं पत राम रत्नाकर ने खूंटापारा, सेमरा, मोहदा, कोरबा भांवर और रानी बछली में, मार्ग ग्यारह में घुनघुट्टी पारा से मोहदा तक में मुख्य वक्ता ओंकार परिहार, बूंद राम सूर्यवंशी एवं संजय पैगवार ने घुनघुटी पारा, शीश, पाली, फुलवारी पारा, नवापारा एवं सेमरा में तथा मार्ग बारह में दैजा से बीजा में मुख्य वक्ता ताराचंद रत्नाकर, मनहरण हंसराज, सत्य प्रकाश माथुर एवं जागेश्वर कोसले ने दैजा, बीजा घोड़ामार, पूरा एवं देवतरी आदि गांवों का ग्रामीण भ्रमण दलों ने विद्यार्थियों एवं ग्रामीण जनों का मार्गदर्शन किया। 

उक्ताशय की जानकारी देते हुए प्रो. गोवर्धन प्रसाद सूर्यवंशी ने बताया कि सूर्यांश ग्रामीण एहसास एवं कैरियर मार्गदर्शन महाअभियान" के अंतर्गत बिलासपुर एवं मुंगेली जिले के बारह मार्गों पर भ्रमण दल ने बच्चो युवाओं, माता-पिता, पालकों एवं अभिभावकों को कैरियर मार्गदर्शन के साथ प्रस्तावित "अंतर्राष्ट्रीय विराट सूर्यांश शिक्षा महामहोत्सव 24, 25 एवं 26 दिसंबर 2023" में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए वहां आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता करने के लिए मार्गदर्शन एवं पंजीकरण की प्रक्रिया की जानकारी दिया। 

अवगत हो कि 24, 25 एवं 26 दिसंबर 2023 को प्रस्तावित "सूर्यांश शिक्षा महा महोत्सव 2023" की तैयारी के लिए जांजगीर एवं बिलासपुर क्षेत्र में ग्रामीण महाभ्रमण अभियान का आयोजन किया जा रहा है जिसका यह तृतीय चरण है। प्रथम चरण में जांजगीर एवं सक्ती जिले के 150 से अधिक ग्रामों में ग्रामीण एहसास एवं कैरियर मार्गदर्शन महाअभियान 24 सितंबर को किया गया था। द्वितीय चरण में बिलासपुर जिले के सीपत एवं रतनपुर परिक्षेत्र के 150 से अधिक गांव का भ्रमण 08 अक्टूबर को और अब तृतीय चरण के अंतर्गत बिलासपुर एवं मुंगेली जिला के 200 से अधिक ग्रामों का भ्रमण किया जा रहा है। ग्रामीण एहसास एवं कैरियर मार्गदर्शन महाअभियान के चतुर्थ चरण के अंतर्गत आगामी 26 नवंबर 2023 रविवार को कोरबा जिले के 150 से अधिक ग्रामों के भ्रमण का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। 

 

 

Banner