CG NEWS : जवानों को नुकसान पहुंचाने नक्सलियों ने लगाए था IED, दो मजदुर की गई जान, एक की हालत गंभीर...... 

# Admin | 24 Nov, 2023

जवानों को नुकसान पहुंचाने नक्सलियों ने लगाए था IED, दो मजदुर की गई जान, एक की हालत गंभीर.....

मिशन क्रांति न्यूज़ नारायणपुर। जिले के छोटेडोंगर थाना क्षेत्र के आमदई निको माइंस इलाके में शुक्रवार को नक्सलियों के लगाए आइईडी में विस्फोट हो जाने से दो मजदूरों की मौत हो गई, वहीं एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया।  

शुक्रवार की सुबह मजदूर जंगल के रास्ते माइंस जा रहे थे। इसी दौरान राजपुर निवासी एक मजदूर रितेश गागड़ा (21) का पैर आइईडी पर आ गया। जिससे जोर का धमाका हुआ। ब्लास्ट की चपेट में आने से रितेश व एक अन्य मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर भी घायल हो गया।  

बता दें कि सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सली जंगल के रास्तों पर जगह-जगह आइईडी लगाकर रखते हैं। घायल मजदूर को छोटेडोंगर अस्पताल में भर्ती किया गया है। डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है। 


 

Banner