Crime News : पत्नी को लगा थी आग, फरार आरोपी गिरफ्तार.....

# Admin | 24 Nov, 2023

पत्नी को लगा थी आग, फरार आरोपी गिरफ्तार.....

मिशन क्रांति न्यूज़ बलरामपुर - बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी अंतर्गत मदनपुर गांव में चरित्र संका को लेकर पत्नी को जिंदा जलाकर पत्नी की हत्या करने के मामले में फरार आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पति के खिलाफ आईपीसी धारा 302 के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है। 

 बता दें - वाड्रफनगर पुलिस चौकी अंतर्गत मदनपुर गांव में 20 नवंबर को चरित्र शंका पर पति ने अपनी ही पत्नी के हाथ पैर बांधकर मारपीट करते हुए पत्नी के मुंह में कपड़ा डालकर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी थी। आग लगने की जानकारी लगते ही स्थानीय लोग तत्काल मौके पर पहुंचे जहां महिला पर लगे आग को बुझाते हुए तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वाड्रफनगर में इलाज के लिए भर्ती कराया था।

आग में गंभीर रूप से झुलसी महिला को बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों के द्वारा अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मौत की खबर सुनते ही हत्यारा पति इधर-उधर छिपते फिर रहा था। जिसके बाद पुलिस ने मामला पंजीबद्ध करते हुए आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी  वहीं 23 नवंबर को पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी पति बस पकड़कर कहीं भागने की फिराक में है जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार किया और कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया है। 

 

 

Banner