Rape incident : रिश्ता हुआ शर्मसार, देवर ने भाभी के साथ किया दुराचार, थाने में अपराध पंजीबद्ध....

# Admin | 24 Nov, 2023

रिश्ता हुआ शर्मसार, देवर ने भाभी के साथ किया दुराचार, थाने में अपराध पंजीबद्ध....


मिशन क्रांति न्यूज़ रायपुर। राजधानी से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है  यहां देवर ने अपनी ही भाभी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। घटना गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र का है। पुलिस आरोपी  की तलाश में जूट गई है।  

पुलिस ने बताया कि, पीड़िता ने पुलिस में मामला दर्ज कराई कि कुछ साल पहले उसकी शादी हुई है. उसके 2 बच्चे हैं। वह अपने ससुराल में पति और बाकि परिवार के साथ रहती है. करीब 4 महीने पहले वो अपने घर पर अकेली थी. तभी उसके दूर का देवर लल्ला साहू उसके घर पर आया था और उसे घर पर अकेला पाकर देवर की नीयत बिगड़ गई और उसकी आबरू लूट ली।  

घटना के बाद आरोपी ने महिला को धमकाते हुए इसके बारे में किसी से कुछ भी न बताने की बात कही. ऐसा करने पर पति और बच्चों को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी. इस घटना के बाद महिला ने समाज में बदनामी के डर से किसी को कुछ नहीं बताया. महिला काफी दिनों से तनाव में थी. बाद में महिला ने हिम्मत जुटाकर अपने घरवालों को घटना की जानकारी दी. जिसके बाद गुरुवार को थाने पहुंच कर पुलिस में मामला दर्ज करवाया. मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।  

Banner