BREAKING NEWS: कांग्रेस पार्षद और उसके बेटे की अब हुई गिरफ्त्तारी, न्याय नहीं मिलने पर टावर पर चढ़ा गया था शख्स....

# Admin | 24 Nov, 2023

कांग्रेस पार्षद और उसके बेटे की अब हुई गिरफ्त्तारी, न्याय नहीं मिलने पर टावर पर चढ़ा गया था शख्स....


मिशन क्रांति न्यूज़ भिलाई- भिलाई में थाने के अंदर गुंडागर्दी करने वाले कांग्रेस पार्षद अभय सोनी और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपियों ने चुनाव प्रचार को लेकर सतपाल सिंह नाम के व्यक्ति से मारपीट कर धर्मिक भावनाओं को आहात किया था। पीड़ित ने इसकी शिकायत भिलाई नगर थाने में दर्ज कराई थी। गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज पीड़ित आज सुबह आत्महत्या के लिए सेक्टर 10 स्थित उत्कल होटल के सामने मोबाइल टावर में चढ़ गया था।  

गौरतलब है कि तीन दिन पहले भिलाई नगर थाने के अंदर एक मारपीट का मामला सामने आया था। घटना में पीड़ित सतपाल सिंह ने कांग्रेस पार्षद अभय सोनी और उसके बेटे पर मारपीट का गंभीर आरोप लगाया गया। पीड़ित सतपाल सिंह ने अपनी रिपोर्ट में दर्ज कराया था कि वह भी कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता है और चुनाव में वह कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांग रहा था। जिस बात पर आपत्ति जताते हुए कांग्रेस पार्षद अभय सोनी और उसके बेटे ने पहले उसके साथ कालोनी के पास मारपीट की थी। 

इसके बाद जब वह भिलाई नगर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचा,तब आरोपियों ने थाने में घुसकर दोबारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया था। इस घटना के बाद पीड़ित शख्स की रिपोर्ट पर पुलिस ने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया गया था। लेकिन घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी पार्षद और उसके बेटे की गिरफ्तारी नही होने पर आज सुबह सतपाल सिंह सेक्टर-10 मार्केट में स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया।  

पीड़ित को मनाने के लिए पुलिस और बीजेपी के नेता भी पहुंचे थे। पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई का भरोषा दिया गया, जिसके बाद सतपाल सिंह टावर से नीचे उतरा। इस मामले में पुलिस ने मारपीट करने वाले पार्षद अभय सोनी 64 वर्ष और उसके बेटे अमनदीप सोनी 25 वर्ष को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ 294, 295, 323, 506 और 34 भादवि के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Banner