कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने मतगणना स्थल का किया निरीक्षण........ 

# Admin | 24 Nov, 2023

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने मतगणना स्थल का किया निरीक्षण........ 

मिशन क्रांति न्यूज़ दुर्ग। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी पुष्पेन्द्र कुमार मीणा और पुलिस अधीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग ने विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत मतगणना स्थल क्षेत्र शंकराचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज जुनवानी भिलाई का निरीक्षण किया। 

उन्होंने स्थल की सुरक्षा और तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर ने समस्त रिटर्निंग ऑफिसर तथा सहायक रिटर्निंग ऑफिसर को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अश्वनी देवांगन, भिलाई नगर निगम आयुक्त व अपर कलेक्टररोहित व्यास, उप जिला निर्वाचन अधिकारी बजरंग दुबे सहित आर.ओ. और ए.आर.ओ. उपस्थित थे।

Banner