CG NEWS : हॉस्टल में ITI के छात्र ने लगाई फांसी, मौके से सुसाइड नोट बरामद.......

# Admin | 25 Nov, 2023

CG NEWS : हॉस्टल में ITI के छात्र ने लगाई फांसी, मौके से सुसाइड नोट बरामद.......

मिशन क्रांति न्यूज़ दुर्ग - भिलाई में आईटीआई के छात्र ने हास्टल में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. शव के पास से सुसाइड नोट बरामद किया गया है। जामुल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

   :-मृतक निखिल वर्मा

मिली जानकारी के मुताबिक, कोहका स्थित रूंगटा आईटीआई में पढ़ रहे छात्र 19 वर्षीय निखिल वर्मा का शव बीएसपी कर्मी लाल बहादुर चंद्रा के होस्टल में फंदे से लटका मिला।निखिल यहां डेढ़ महीने पहले ही शिफ्ट हुआ था वह दुर्ग जिले के लिटियाचौकी क्षेत्र के ग्राम डोड़की का रहने वाला था. बरामद सुसाइड नोट में लिखा है कि सॉरी मम्मी पापा, मेरी वजह से आप लोगों को कष्ट मिल रहा है।  

मृतक के पिता ने बताया, निखिल पढ़ाई में होनहार था. बहुत ही शांत स्वभाव का था. अपने काम से काम रखता था. दीपावली पर घर भी गया था. कपड़े भी खरीदे, लेकिन 18 नवंबर को वापस लौट आया. छात्र से किसी प्रकार का कोई विवाद या तनाव भी नहीं हुआ था. जामुल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Banner