जिला रोजगार कार्यालय में 30 नवम्बर को प्लेसमेंट कैप का होगा आयोजन.......

# Admin | 25 Nov, 2023

जिला रोजगार कार्यालय में 30 नवम्बर को प्लेसमेंट कैप का होगा आयोजन......

मिशन क्रांति न्यूज़ जांजगीर-चांपा। जिला रोजगार कार्यालय जॉजगीर-चांपा द्वारा युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्रदान के उद्देश्य से 30 नवम्बर, दिन गुरुवार को जिला रोजगार कार्यालय जॉजगीर-चांपा में प्रातः 11 बजे से 3 बजे तक एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जायेगा।  
       

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि प्लेसमेंट कैंप में निजी क्षेत्र के नियोजक वेक्टर फाइनेंस प्राईवेट लिमिटेड ब्रॉच रायपुर द्वारा सी.आर.ओ एवं बी.ओ.ई के पदो पर भर्ती की कार्यवाही की जावेगी। 

उक्त पद हेतु निर्धारित योग्यता 12वी से स्नातक पीजीडीसीए रखी गई है। कंपनी द्वारा वेतनमान 12000 से 14900 रुपये निर्धारित किया गया है चयनित उम्मीद्वारों का कार्यक्षेत्र छत्तीसगढ़ के अंतर्गत रहेगा। उक्त प्लसेमेंट कैंप में भाग लेने वाले इच्छुक युवा अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ स्वयं उपस्थित होकर भाग ले सकते है अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय से संपर्क कर सकते है। 


 

Banner