Smuggling case : पैंगोलिन की तस्करी करते पकड़े गए आरोपी, जेल दाखिल........

# Admin | 26 Nov, 2023

पैंगोलिन की तस्करी करते पकड़े गए आरोपी, जेल दाखिल........

भानुप्रतापपुर/कांकेर। कोरर वन परिक्षेत्र अंतर्गत वन विभाग के उड़न दस्ते को बड़ी सफलता मिली है, पुलिस ने लाखों रुपए मूल्य के पैंगोलिन सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपीगण दो मोटर सायकल पर पैंगोलिन को लेकर आ रहे थे, पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक को भी जब्त कर लिया है।

बता दें कि पैंगोलिन की तस्करी उसकी खाल एवं शल्क के लिए पूरे विश्व में बड़े स्तर पर तस्करी की जाती है. तस्करी के कारण पैंगोलिन अब दुर्लभ जीवों की श्रेणी में आ गया है. सुचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने ग्राम तरानदूल के पास तस्करों को घेरा बंदी कर पकड़ा है।  आरोपियों ने कहा केजूराम नमक व्यक्ति के कहने पर किसी को देने जा रहे थे. पुलिस ने तीनों आरोपियों को पैंगोलिन सहित कांकेर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।  


 

Banner