Samsung लवर्स के लिए खुशखबरी, 10 हजार से भी कम में  75 हजार वाला Samsung 5G फोन, कैसे और कहां मिल रहा इतना सस्ता, पढ़े डिटेल...

# Admin | 26 Nov, 2023

 

मिशन क्रांति न्यूज़ | Samsung लवर्स के लिए खुशखबरी है। ब्रांड का एक धांसू 5G फोन इस समय 10 हजार से भी कम कीमत में मिल रहा है। हम बात कर रहे हैं Exynos प्रोसेसर के साथ आने वाले Samsung Galaxy S21 FE 5G स्मार्टफोन की। फोन की एमआरपी 75 हजार रुपये है लेकिन फोन पर मिल रहे तगड़े एक्सचेंज बोनस का लाभ लेकर आप इसे 10 हजार से कम में खरीद सकते हैं। 

बता दें कि हाल ही में कंपनी ने इसका Snapdragon 888 प्रोसेसर से लैस नया वेरिएंट भी लॉन्च किया है। लेकिन हम यहां आपको Exynos चिपसेट वाले मॉडल पर मिल रही डील के बारे में बता रहे हैं। 

कैसे और कहां मिल रहा इतना सस्ता, चलिए डिटेल में बताते हैं..... 

दरअसल, Flipkart पर इस समय SAMSUNG Galaxy S21 FE 5G (Exynos) स्मार्टफोन बड़े डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। फोन का 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला बेस मॉडल 31,999 रुपये में मिल रहा है, जो 74,999 रुपये एमआरपी के साथ फ्लिपकार्ट पर लिस्टेड है, यानी इस पर फ्लैट 43,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है। लेकिन आप इस फोन को मामूली कीमत में खरीद सकते हैं। 

फोन 6.4 इंच के फुल एचडी प्लस डायनामिक AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। यह डिस्प्ले 120 हर्ट्ज के रिफ्रेश रेट और 240 हर्ट्ज टच सैप्लिंग रेट सपोर्ट करता है। हम जिस वेरिएंट के बारे में आपको बता रहे हैं वो 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। फोन में एक्सीनोस प्रोसेसर है। फोन में तीन रियर कैमरे हैं, जिसमें 12 मेगापिक्सेल के मेन कैमरा, 12 मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और ओआईएस के साथ 8 मेगापिक्सेल का टेलिफोटो लेंस है। टेलिफोटो लेंस 30x स्पेस जूम को सपोर्ट करता है। सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा है। फोन में टाइप-सी पोर्ट के साथ 4500mAh की बैटरी है, जो 25W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी इस फोन के साथ चार्जर नहीं देती। यह यूजर्स को अलग से खरीदना होगा।  

10 हजार रुपये से कम में मिल रहा फोन, है ना कमाल की डील !

फ्लिपकार्ट इस फोन पर पूरे 22,100 रुपये तक एक्सचेंज बोनस दे रहा है। यानी अगर आपके पास एक्सचेंज कराने के लिए पुराना फोन है, तो आप उस पर पूरे एक्सचेंज बोनस का लाभ लेने में कामयाब हो जाते हैं, तो पूरे ऑफर के बाद फोन की प्रभावी कीमत मात्र 9,899 रुपये (₹31,999 - ₹22,100) रह जाएगी।  

Banner