Assembly Election Result Date : प्रत्याशियों को है अपनी मेहनत के नतीजों का बेसब्री से इंतजार, मतगणना स्थल पर किए गए ये पुख्ता इंतजाम......

# Admin | 28 Nov, 2023

 

  • छत्तीसगढ़ में 90 सीटों पर दो चरणों में हुई वोटिंग
  • 3 दिसंबर के दिन होगी मतगणना और रिजल्ट घोषित
  • ईवीएम में कैद वोट करेंगे प्रत्याशियों का भविष्य निर्धारित
  • नई सरकार बनने की स्थिति होगी स्पष्ट

मिशन क्रांति न्यूज़ रायपुर। छत्तीसगढ़ में दो चरणों में वोटिंग करा 90 विधानसभा सीटों पर मतदान की प्रक्रिया पूरी कराई जा सकी है। वोटिंग के बाद ईवीएम मशीनों को स्ट्रॉन्ग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच रख दिया गया है। प्रत्याशियों के साथ जनता को भी 3 दिसंबर का इंतजार है जिस दिन ईवीएम खोला जाएगा और प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा।

रायपुर में 3 दिसंबर को वोटों की गिनती की पूरी तैयारी कर ली गई है। सभी जिलों में स्ट्रांग रूम में ईवीएम को रखा गया है, जिसकी सुरक्षा के लिए 1 हजार अर्द्धसैनिक बल और पुलिस की तैनाती की गई है। रायपुर के सेजबहार स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में मतगणना होगी। सेजबहार में जिले की 7 विधानसभा सीटों पर मतगणना होनी है। 

वहीं मध्यप्रदेश की बात करें तो यहां भी 3 दिसंबर को वोटों की गिनती के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से सभी तैयारियां की जा रही हैं। बताया जा रहा है कि मतगणना स्थल पुरानी जेल के आसपास 500 से ज्यादा पुलिस अधिकारी तैनात होंगे। इसके साथ ही इन स्थलों पर 72 अतिरिक्त कैमरे लगेंगे। पहली बार व्यवस्था, कर्मचारी,अधिकारी, और प्रत्याशियों के एजेंट के लिए अलग अलग रास्ते बनाए गए हैं। 3 दिसंबर को मतगणना स्थल का रूट डायवर्ट, निजी और सार्वजनिक वाहनों का प्रवेश निषेध होगा।  


 

Banner