पशु चराने गई दो महिलाओं पर हिरण ने किया हमला, फिर........

# Admin | 28 Nov, 2023

पशु चराने गई दो महिलाओं पर हिरण ने किया हमला, फिर........

मिशन क्रांति न्यूज़ बीजापुर। जिले के उसूर ब्लाक के वनांचल गांव सेमलडोडी में गाय-बकरी चराने जंगल गई दो महिलाओं पर हिरण ने हमला कर दिया। हमले से एक महिला की मौके पर मौत हो गई। वहीं दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

जानकारी के अनुसार सेमलडोडी गांव की रहने वाली अनिता ताती (62 वर्ष) व सोढ़ी पोज्जे (60वर्ष) रविवार को गाय-बकरी चराने जंगल गई थी। इसी दौरान दोपहर को अचानक एक सींगधारी हिरण ने दोनों पर हमला कर दिया। हमले में अनिता की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी महिला सोढ़ी पोज्जे गंभीर रूप घायल हो गई। सोढ़ी पोज्जे पेट को इलमिडी में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है।   
 
वन विभाग के एसडीओ प्रकाश नेताम व इलमिडी के डिप्टी रेंजर ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल महिला का हालचाल जाना। विभाग की ओर सहयोग करने का आश्वासन दिया गया है। एसडीओ प्रकाश नेताम ने बताया कि यह पहला मामला है कि हिरण ने हमला किया, इसके पीछे विभिन्न कारण हो सकते हैं, इसके लिए मौके पर जाकर जांच किया जाएगा। पीड़ित परिवारों को वन अधिनियम के तहत जो भी प्रावधान है, उसके तहत सहायता व मुआवजा दी जाएगी।  

 

 

Banner