सड़क हादसे में शिक्षिका की मौत, लगातार हो रहे हादसे को लेकर लोगो में आक्रोश......

# Admin | 29 Nov, 2023

सड़क हादसे में शिक्षिका की मौत, लगातार हो रहे हादसे को लेकर लोगो में आक्रोश.......


मिशन क्रांति न्यूज़ कोरबा-बालकोंस्कूल से काम संपन्न  कर अपने घर बालको लौट रही 29 वर्षीय सरकारी शिक्षिका रोशनी बंजारे को झगरहा गांव के पास राखड़ से भरी तेज रफ्तार हाईवा वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे की शिकार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर सिविल लाइन थाना प्रभारी मृत्युंजय पांडे मौके पर पहुंचे और जरूरी कार्रवाई की। 

थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका का पार्थिव शव मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है।  

मिली जानकारी के मुताबिक, मृतिका 29 वर्षीय बालको निवासी रोशनी बंजारे बुंदेली स्थित प्राथमिक शाला स्कूल में पदस्थ थी। हादसे के बाद सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई है. सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची है. झगरहा मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों के चलते कई घटनाएं घट चुकी है। लगातार हो रहे हादसे के कारण लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

Banner