एक बार फिर बीएसपी प्लांट से हादसे की खबर, पीपी1 स्टीम बॉयलर में लगी आग......

# Admin | 01 Dec, 2023

एक बार फिर बीएसपी प्लांट से हादसे की खबर, पीपी1 स्टीम बॉयलर में लगी आग......

मिशन क्रांति न्यूज़ दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट के पीपी1 स्टीम बॉयलर में आग लग गई। आग लगने से पीपी 1 स्टीम बॉयलर इलाके में अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि केबल जला है। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिग्रेड की टीम ने आग बूझाना शुरू किया। वही आग से कोई जनहानि नहीं हुई है। गौरतलब है कि बड़ा हादसा होते होते रह गया। 

बता दें कि पीपी1 में पावर जनरेट किया जाता है। इसी दौरान केबल जल गया और आग लग गयी। बता दें कि प्लांट में कल भी एक हादसा हुआ जिसमें एक मजदूर घायल हो गया था। 

Banner