उप सरपंच की हत्या करने के साथ मोबाइल टॉवर में लगाई आग, पीएलजीए सप्ताह शुरू होने से पहले नक्सलियों ने मचाया उत्पात.....

# Admin | 01 Dec, 2023

उप सरपंच की हत्या करने के साथ मोबाइल टॉवर में लगाई आग, पीएलजीए सप्ताह शुरू होने से पहले नक्सलियों ने मचाया उत्पात.....

मिशन क्रांति न्यूज़ कांकेर: नक्सलियों का 2 दिसंबर से पीएलजीए सप्ताह शुरू हो रहा है। इसके पहले उन्होंने कांकेर जिला के छोटे बेठिया और बांदे थाना क्षेत्र में जमकर उत्पात मचाया ।  

पुलिस मुखबिरी का आरोप में कंदाड़ी गांव के उप सरपंच उपसरपंच रामसू कचलामी की जन अदालत लगाकर हत्या कर दी। नक्सलियों ने बाकायदा पर्चा जारी कर हत्या की जिम्मेदारी ली. दूसरी तरफ पीव्ही 62 में मोबाइल टावर में आग लगाई इसके साथ संगम जाने वाली पक्की सड़क को भी जगह-जगह से काटकर सड़क को उखाड़ दिया। इसके साथ भारी मात्रा में पर्चे फेंके।

Banner