विधिक साक्षरता एवं विश्व एड्स दिवस का किया गया आयोजन...... 

# Admin | 01 Dec, 2023

विधिक साक्षरता एवं विश्व एड्स दिवस का किया गया आयोजन...... 


मिशन क्रांति न्यूज़ जांजगीर चाम्पा : एक  दिसंबर यानि की आज विश्व एड्स दिवस जागरूकता दिवस का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर टीकाराम सारथी प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चुरतेली की उपस्थिति में थाना डभरा एवं थाना चंद्रपुर में  कार्यरत पैरालीगल कार्यकर्ता लक्ष्मी डनसेना एवं  सुनीता मिरी ने विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं से एड्स के बारे में सामाजिक जागरूकता, मोटर व्हीकल एक्ट, बाल अपराध, बाल संप्रेक्षण गृह एवं आनलाइन हो रहे क्राइम के विषय पर विस्तृत चर्चा की गई एवं छात्र-छात्राओं को हिदायत दी गई कि बिना वैध लाइसेंस एवं बिना हेलमेट के मोटरसायकिल का उपयोग न करें साथ ही शाला के छात्राओं को एड्स के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

उक्त कार्यक्रम में वरिष्ठ व्याख्याता चिन्तामणी धृतलहरे, राजेन्द्र कुमार चन्द्रा, संदीप कुमार सिदार,  निर्मला पटेल, शिवनंदन साय, प्रकाश स्वर्णकार, अंकिता स्वर्णकार, ललित सिंह सिदार, रामरतन सिदार, संजू रानी सोन एवं मुकेश धिरही विशेष रूप से उपस्थित रहे। 

Banner