बीजेपी की एक तरफा जीत के बीच वायरल हुआ पीएम मोदी का ये वीडियो.......

# Admin | 03 Dec, 2023

 नई दिल्ली। विधानसभा चुनावों के परिणाम सामने आते ही भाजपा खेमे में एक बार फिर खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। हर तरफ मोदी मोदी के नारे लगने लगे हैं। इस बीच भाजपा नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी भावनाएं प्रकट करनी भी शुरू कर दी है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए कहा है कि 'एक अकेला सब पर भारी'। 

उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कह रहे हैं कि देश देख रहा है कि एक अकेला कितनों पर भारी पड़ रहा है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि एक अकेला 'मोदी' सब पर भारी...। जिस पर लगातार समर्थक और लोग अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त कर रहे हैं।  

 यहां देखिए वायरल वीडियो 👉👉👉  https://twitter.com/i/status/1731194967027241327

बता दें कि बीते 9 फरवरी को संसद में विपक्ष के सवालों का जबाव देते हुए राज्यसभा में अपने भाषण के अंत में हंगामा और नारेबाजी कर रहे विपक्ष पर पीएम मोदी ने अनोखे अंदाज में तंज कसा था। उन्होंने विपक्षी बेंच की तरफ देखकर अपना सीना ठोका और कहा, 'आज देश देख रहा है, एक अकेला कितनों पर भारी पड़ रहा है. मैं देश के लिए जीता हूं, देश के लिए कुछ करने को निकला हूं। इस वीडियो को अब मध्य प्रदेश, राजस्थान, छतीसगढ़ राज्यों में भाजपा की जीत सुनिश्चित होने के बाद भाजपा के नेताओं ने शेयर किया है।

 

Banner