धरसींवा सीट से छालीवुड सुपर स्टार अनुज शर्मा ने जीता चुनाव......

# Admin | 03 Dec, 2023

रायपुर - विधानसभा चुनाव के लिए रविवार सुबह से मतगणना जारी है। भाजपा अपनी बढ़त बनाये हुए है। रायपुर उत्तर पुरंदर मिश्रा और रायपुर पश्चिम से राजेश मूणत जीत गए हैं। धरसींवा सीट से भाजपा के प्रत्याशी और छालीवुड के सुपर स्टार अनुज शर्मा में 45 हजार वोट से जीत दर्ज की है। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंदी छाया वर्मा को 44 हजार वोटों से हरा दिया है।

इससे पहले अभनपुर सीट से बीजेपी के इंद्रकुमार साहू 15 हजार वोट से जीत गए थे। आरंग सीट से कांग्रेस के मंत्री शिव डहरिया भी पीछे चल रहे हैं। रायपुर में राजेश मूणत के घर समेत जगह-जगह जश्न का माहौल शुरू हो गया है।  

 

Banner