तीनो राज्यों में जीत पर BJP मुख्यालय में जश्न का माहौल.....

# Admin | 03 Dec, 2023

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश और राजस्थान में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने प्रचंड बहुमत हासिल करते हुए एकतरफ़ा जीत दर्ज की है. तीनों ही राज्यों में बीजेपी कार्यकर्ता जीत का जश्न मना रहे है. बीजेपी की बंपर जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंच गए हैं।   

 दिल्ली में पार्टी हेडक्वार्टर पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत माता के जयघोष से अपना भाषण शुरू किया। उन्होंने कहा- आवाज तेलंगाना तक पहुंचनी चाहिए।

उन्होंने कहा- आज की विजय ऐतिहासिक है। अभूतपूर्व है। आज सबका साथ सबका विकास की भावना जीती है। आज विकसित भारत के आव्हान की जीत हुई है। आज आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की जीत हुई है। वंचितों के लिए वरीयता की जीत हुई है। राज्यों के विकास की सोच की जीत हुई है। आज ईमानदारी, पारदर्शिता और सुशासन की जीत हुई है। 

https://twitter.com/i/status/1731305807499964927   

 

Banner