Raigarh Manav Taskari :  मानव तस्करी करने वाले तीन युवक चढ़े पुलिस के हत्थे, नाबालिग युवतियों को दिल्ली ले जाने की थी तैयारी......

# Admin | 04 Dec, 2023

 मानव तस्करी करने वाले तीन युवक चढ़े पुलिस के हत्थे, नाबालिग युवतियों को दिल्ली ले जाने की थी तैयारी......

मिशन क्रांति न्यूज़ रायगढ़ : कापू और धरमजयगढ़ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड करते हुए 4 नाबालिगों को आरोपितो के चंगुल से मुक्त कराकर उनके परिवारजन को सौंपा गया है। इस मामले में कापू पुलिस ने 3 आरोपियों को अपहरण और मानव तस्करी की संगीन धाराओं में गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेजा है।  

दरअसल धरमजयगढ़ कापू क्षेत्र में मानव तस्करी रोकने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसके तहत लोगों को पुलिस थानों के नंबर देकर जागरूक भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र के तीन युवक चार नाबालिक युवतियों को काम दिलाने का झांसा देखा दिल्ली ले जाने की तैयारी में है। पुलिस ने जब लैलूंगा धरमजयगढ़ और कापू क्षेत्र में जांच शुरू की तो धरमजयगढ़ बस स्टैंड में तीन युवक चार युवतियों के साथ नजर आए। 

पुलिस ने जब युवकों से सख्ती से पूछताछ की तो पता चला कि युवतियां नाबालिग है और युवक उन्हें काम दिलाने के नाम पर दिल्ली ले जा रहे थे। पुलिस ने आरोपी दुर्जन यादव पुनाराम यादव और खीरो यादव को मानव तस्करी के तहत गिरफ्तार किया है, वहीं नाबालिकों को उनके परिजनों के हवाले किया गया है। पकड़े गए युवक धरमजयगढ़ क्षेत्र के ही पार मेर गांव के रहने वाले हैं।

Banner