दो बाइक आपस में भिड़ी, आरक्षक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर......

# Admin | 05 Dec, 2023

मिशन क्रांति न्यूज़ धमतरी। केरेगांव थाना अंतर्गत दो बाइक सवार की आपस में भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक सवार आरक्षक की मौत हो गई है। वही दूसरे बाइक चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसे बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया है।  

जानकारी के मुताबिक, मृतक बीजापुर/चनागांव निवासी आरक्षक सुदेश कुमार निषाद पुलिस लाइन में पदस्थ था। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए भेज दिया और आरक्षक के शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। मामले में पुलिस आगे की जाँच कार्रवाई कर रही है।    
 

Banner