राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सौंपी नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों की सूची.......

# Admin | 05 Dec, 2023

राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सौंपी नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों की सूची.......

मिशन क्रांति न्यूज़ रायपुर:  मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले ने आज दोपहर राजभवन में राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन से भेंट कर उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य की छठवीं विधानसभा के गठन की अधिसूचना के साथ नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों की सूची सौंपी।

इस अवसर पर भारत निर्वाचन आयोग के प्रधान सचिव एस बी जोशी, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी  नीलेश महादेव क्षीरसागर, राज्यपाल के सचिव  अमृत कुमार खलखो, भारत निर्वाचन आयोग के अवर सचिव रितेश सिंह, सेक्शन अधिकारी  देवेश सिंह एवं जूनियर असिस्टेंट अनीश उपस्थित थे।

Banner