कार से लाखो का गांजा जब्त, तस्कर की तलाश में जुटी पुलिस......

# Admin | 05 Dec, 2023

मिशन क्रांति न्यूज़ बलरामपुर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के रघुनाथनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक कार से 3 क्विंटल 68 किलो गांजा जब्त किया है। गाड़ी पंचर हालत में खड़ी मिली। गाड़ी में कोई भी तस्कर नहीं था। जब्त गांजे की कीमत 76 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस वाहन मालिक की तलाश में जुटी है।    
 
रघुनाथनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कमलपुर गांव में लग्जरी पजेरो वाहन खड़ी है. वाहन में अवैध सामान का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच की. इस दौरान अलग-अलग बोरों में भरे हुए गांजे का पैकेट मिलता है. वाहन से 368 किलो गांजा जप्त किया गया है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही गाड़ी छोड़कर तस्कर फरार हो गया था। 

बलरामपुर पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने बताया कि तस्कर ओडिशा से लेकर मध्य प्रदेश की ओर जाने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस की सक्रियता से तस्कर गांजा तस्करी करने में नाकाम हुए। पुलिस ने अज्ञात गांजा तस्कर के खिलाफ मामला पंजीबद्ध करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।  
 


 

Banner