जनादेश का किया सम्मान, राजेश्री महन्त ने जनता के प्रति जताया आभार

# Admin | 06 Dec, 2023

जनादेश का किया सम्मान, राजेश्री महन्त ने जनता के प्रति जताया आभार

मिशन क्रांति न्यूज़ रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास महाराज ने जनता जनार्दन के जनादेश का सम्मान करते हुए आभार व्यक्त किया है, उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि-अत्यंत संक्षिप्त समय में बृहद विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक मतदाताओं तक पहुंच पाना मुश्किल था नया क्षेत्र एवं नए मतदाता तथा नए कार्यकर्ताओं तक पहुंचने का हमने हरसंभव प्रयास किया लेकिन सभी लोगों तक पहुंच पाना संभव नहीं था उसके पश्चात भी जनता जनार्दन ने, कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता तथा इस क्षेत्र के नागरिकों ने जो सम्मान प्रदान किया उसके लिए हृदय से कृतज्ञतापित करता हूं एवं विश्वास दिलाता हूं कि जो भी सेवा मेरे लायक होगा उसे पूर्ण करने का निरंतर प्रयत्न करता रहूंगा। उन्होंने प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी मतदाताओं, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं तथा आम नागरिकों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।

Banner