CG NEWS : मां ने अपने ही बेटे के खिलाफ थाने में दर्ज कराई एफआईआर, जाने क्या है पूरा मामला......

# Admin | 09 Dec, 2023

मिशन क्रांति न्यूज़ रायपुर। राजधानी में एक बेटे ने सब्जी नहीं बनाने को लेकर अपनी मां से विवाद करते हुए मारपीट की इसके बाद मां ने इसकी शिकयात थाने मेें कर दी।  

मिली जानकारी के अनुसार, 73 वर्षिया सरला दास विनोबा भाने नगर की निवासी हैं। वह स्वास्थ्य विभाग की रिटायर्ड कर्मचारी है। शुक्रवार को सरला के बेटे अभिनव दास ने सब्जी नहीं बनाने पर मां से विवाद किया। मां उसे लगातार समझाते रही ,लेकिन वह नहीं माना। उसने अपनी मां सरला को जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट कर दी। इस घटना के दौरान आसपास के लोग भी इकट्ठे हो गए। उन्होंने बेटे को छुड़ाने की कोशिश की। फिर कुछ देर बाद जाकर मामला शांत हुआ। 

पीड़िता अपने पति प्रकाश दास के साथ पहले जिला अस्पताल फिर मेकाहारा में जाकर अपना इलाज करवाया। इसके बाद उन्होंने ने इसकी शिकयात थाने में कर दी। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है। 


 

Banner