CRIME NEWS :  हैवानियत की हदें पार, पत्नी का कटा सिर लेकर थाने पहुंचा पति, बताई हत्या की वजह.....

# Admin | 10 Dec, 2023

मिशन क्रांति न्यूज़ ओडिशा। नयागढ़ जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। विवाहेत्तर संबंधों के शक में शख्स ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर हत्या कर दी। आरोपी ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए अपनी पत्नी का सिर काट दिया और कटे हुए सिर के साथ पुलिस स्टेशन पहुंच गया। पुलिस अधिकारियों के समक्ष पत्नी का कटा सिर रखकर उसने अपना जुर्म भी कबूल लिया है।  

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी की पहचान अर्जुन बाघा के रूप में हुई, जो अपनी पत्नी का कटा हुआ सिर लेकर बनिगोछा पुलिस स्टेशन पहुंचा। बिदापाजू गांव के निवासी बाघा ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी 30 वर्षीय पत्नी धारित्री को  चरित्र शंका में मार डाला। 

पुलिस ने कहा कि उसने धारित्री को मारने के लिए एक धारदार हथियार का इस्तेमाल किया और फिर उसका सिर काट दिया। उसे हिरासत में ले लिया गया है। 

बानीगोचा पुलिस स्टेशन के प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण दंडसेना ने कहा कि “बिना सिर का धड़ भी बरामद कर लिया गया है। जांच शुरू कर दी गई है। 

 

Banner