बीजेपी नेता की हत्या मामले में 4 नक्सली पुलिस की गिरफ्त में... 

# Admin | 11 Dec, 2023

मिशन क्रांति न्यूज़ नारायणपुर। बीजेपी नेता रतन दुबे हत्या मामले में छत्तीसगढ़ पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने इस मामले में चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट, मार्ग अवरुद्ध, आगजनी, हत्या जैसे कई घटनाओं को अंजाम दिया है।  

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पहले 5 नवंबर को भाजपा नेता की अज्ञात नक्सलियों ने हत्या कर दी थी। जब वह कौशलनार गांव में पार्टी के लिए प्रचार कर रहे थे। रतन दुबे नारायणपुर में भाजपा के जिला अध्यक्ष थे। पुलिस के मुताबिक रतन दुबे की धारदार हथियार से हमला कर हत्या की गई थी।   

नक्सलियों की पूर्व बस्तर डिवीजन कमेटी ने पर्चा जारी करते हुए रतन दुबे की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। पर्चा जारी कर नक्सलियों ने रतन दुबे पर जनविरोधी नीतियों का पक्षधर होने का आरोप लगाते हुए उन्हें मौत की सजा देने का ऐलान भी किया था। नक्सलियों द्वारा पर्चा जारी कर आमदई खदानों में काम कर रही निको जायसवाल कंपनी के सभी स्थानीय कर्मचारियों व मजदूरों को तत्काल काम बंद करने कहा। इसके साथ ही कहा गया था कि तत्काल काम बंद नहीं किया गया तो रतन दुबे की तरह ही सजा दी जाएगी।

 

 
 

Banner