40 घंटे चले रेस्क्यू के बाद बरामद हुआ तालब में डूबे युवक का शव....

# Admin | 12 Dec, 2023

40 घंटे चले रेस्क्यू के बाद बरामद हुआ तालब में डूबे युवक का शव....
 
मिशन क्रांति न्यूज़ जांजगीर चाम्पा। तालाब में डूबे युवक का शव 40 घंटे बाद आज सुबह मंगलवार को बरामद किया है । गोताखाेरों ने काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। बलौदा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।    

पुलिस को 10 दिसंबर को दोपहर में आनंद तंबोली उम्र 22 साल निवासी वार्ड न. 05 बलौदा थाना बलौदा के तलाब के गहरे पानी में डूबने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिसकी सूचना बलौदा पुलिस को मिलने पर तत्काल पुलिस द्वारा तलाब में डूबे युवक आनंद तंबोली की तलाश हेतु एसडीआरएफ होमगार्ड और जिला पुलिस की टीम लगी हुई रही।   

मोटर बोट, ऑक्सीजन सिलेंडर, स्कूबा डाइविंग का प्रयोग भी किया गया. आज प्रातः मोटर बोट और स्कूबा डाइविंग की मदद से SDRF और होमगार्ड की संयुक्त टीम ने स्थानिय गोताखोरों की मदद से मृतक के शव को रिकवर कर लिया है पूरे अभियान में लगभग 40 घंटे टीम द्वारा लगातार प्रयास किया गया।      

Banner