Garlic Price Hike : टमाटर,प्याज के बाद अब लहसुन के बढ़े भाव, कीमत 300 के पार ........

# Admin | 12 Dec, 2023

टमाटर,प्याज के बाद अब लहसुन के बढ़े भाव, कीमत 300 के पार ........

मिशन क्रांति न्यूज़। प्याज और टमाटर के बढ़े हुए दाम के कारण पहले से ही जनता परेशान थी. इसके बाद अब लहसुन (Garlic Price Hike) ने भी महंगाई में तड़का लगा दिया. जिसके कारण किचन से कुछ समय के लिए लहसुन गायब हो सकती है. जानकारों का कहना है कि कीमतों में अभी और उछाल आएगा.

कितने पहुंच गए दाम

लहसुन के दाम रिटेल में 300 रुपये से लेकर 400 रुपये तक पहुंच गए. जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. पिछले महीने तक यही लहसुन थोक में 100-150 प्रति किलो बिक रही थी.

क्यों आया कीमत में उछाल?

इस साल मौसम की मार के कारण कई फसलें बर्बाद हो गई. इसमें लहसुन भी शामिल है. लहसुन की फसल के बर्बाद होने के कारण इसकी आपूर्ति में कमी आई और मांग बढ़ गई. इतना ही नहीं मुंबई जैसे बड़े शहरों में मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान जैसे राज्यों से लहसुन मंगाई जा रही है. जिसके कारण परिचालन लागत बढ़ गई. जो लहसुन की कीमतों में जोड़कर ही वसूली जा रही है.

मौसम की मार से हुआ बुरा हाल

मानसून में कम बारिश के कारण फसल पर असर पड़ा. वहीं अक्टूबर और नवंबर के महीने में बेमौसम भारी बरसात हुई. जिसके कारण भी बची हुई फसल बर्बाद हो गई. जब तक नई फसल बाजार में नहीं आ जाती, तब तक कीमतों के कम होने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे. 

व्यापारियों का कहना है कि अभी स्थिति में सुधार आने में समय लगेगा. थोक बाजार में आने वाले लहसुन के ट्रक भी कम आ रहे हैं. पहले जहां 25 से 30 ट्रक रोजाना आ रहे थे, जो अब कम होकर 15 से 20 हो गए. जांच में यह भी सामने आया है कि दक्षिण के राज्यों में तो आवक लगभग बंद ही हो गई. जिसके कारण वहां लहसुन की कीमतों में ज्यादा उछाल दर्ज हो रहा 


 

Banner