चलती बस में अचानक लग गई आग, करीब 35 यात्री थे सवार......

# Admin | 12 Dec, 2023

 चलती बस में अचानक लग गई आग, करीब 35 यात्री थे सवार......

मिशन क्रांति न्यूज़ कोंडागांव- कोंडागांव जिले के केशकाल में मंगलवार तड़के सुबह महिंद्रा ट्रेवल्स की यात्री बस में अचानक आग लग जाने से अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया। दरअसल, बस केशकाल से जगदलपुर के लिए निकली हुई थी और इसी दौरान डिपो के पास शॉर्ट सर्किट की वजह से चलती बस में आग लग गई जिससे बस में सो रहे यात्रियों ने कूदकर अपनी जान बचाई।  
 
सूत्रो से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इस आगजनी में जनहानि नही हुई है, घटना केशकाल थाना से करीब 1.30 km दूरी पर हुई है, बस चालक अशोक कुमार खरे से प्राप्त जानकारी अनुसार बस में करीब 35 यात्री थे, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ किंतु सवारियों का सामान पूरा जलकर खाक हो गया है, बस चालक द्वारा थाना में घटना की लिखित जानकारी दी गई है।  

केशकाल थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टिया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. वहीं पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. फिलहाल घायलों का उपचार स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है. जहां सभी की स्थिति सामान्य बताई जा रही है. इधर बस में लगी आग को बुझाने फायर ब्रिगेड को तत्काल फोन किया गया जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम काफी मशक्कत करने के बाद बस में लगी आग पर पूरी तरह से काबू पाई।  थाना प्रभारी ने बताया कि इस हादसे में एक भी यात्री नहीं झुलसा.  हालांकि यात्री बस से कूदने की वजह से जरूर उन्हें चोट आई है जिनका इलाज जारी है ।

Banner