टांगी से वार कर पत्नी को उतारा मौत के घाट, बेरहम पति गिरफ्तार..... 

# Admin | 13 Dec, 2023

मिशन क्रांति न्यूज़ सूरजपुर। टांगी से मारकर पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को चंदौरा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।  

ग्राम पकनी निवासी जानकी सिंह ने थाना चंदौरा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 10 दिसंबर को इसके चाचा घर आकर  बताए कि दीदी बिगनी को जीजा लक्ष्मण प्रसाद जानलेवा हमला कर सिर में टांगी से मार दिया है दोनों साथ में वहां पहुंचे तो देखे कि बिगनी जमीन में गिरी पड़ी है जिसे उपचार के लिए सीएचसी प्रतापपुर ले जाने पर डॉक्टर के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। 

प्रार्थियां की रिपोर्ट पर आरोपी लक्ष्मण प्रसाद के विरूद्ध अपराध क्रमांक 112/23 धारा 302 भादसं. के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।  मामले में कार्रवाई करते हुए थाना चंदौरा पुलिस ने दबिश देकर आरोपी लक्ष्मण प्रसाद पिता रामलखन उम्र 30 वर्ष ग्राम पहाड़करवां, चौकी रेवटी, हालमुकाम पकनी, थाना चंदौरा को पकड़ा। 

पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि नशे का आदि था पैसा मांगने व घर का धान निकालने से मना करने पर पत्नी को टांगी से मारकर हत्या कर दिया। आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त टांगी जप्त कर उसे गिरफ्तार किया गया।  

 

Banner