राजधानी में चोरो के हौसले बुंलद, आठ लाख का सामान पार.....

# Admin | 13 Dec, 2023


मिशन क्रांति न्यूज़ रायपुर। राजधानी के पुरानी बस्ती और डीडी नगर इलाके में चोरों ने आठ लाख का माल पार कर दिया है । पुरानी बस्ती पुलिस के अनुसार इलाके के दर्रीपारा तालाब के पास बीएसयूपी कालोनी निवासी राहुल साहू ई-आटो चलाता है। 11 तारीख को दिन भर के ट्रिप के बाद रात लौटकर अपना आटो घर के बाहर खड़े किया था। 

मंगलवार सुबह जब वह काम पर निकला तो आटो सीजी 04, पीएफ 8211 नहीं था। दिन भर की तलाश के बाद राहुल में शाम 4 बजे थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। आटो की कीमत 3.50 लाख रूपए बताई गई है।

इधर डीडी नगर इलाके के गणपति नगर चंगोरा भाठा निवासी सत्य प्रकाश देवांगन के घर 9-12 दिसंबर की रात के बीच नकबजनी हो गई। अग्यात चोर सूने मकान का ताला तोड़कर अंदर आलमारी में रखे जेवरात कुल कीमत पांच लाख पार कर गए। सत्य प्रकाश ने कल रात थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। 

Banner