सीएम के शपथ ग्रहण से पहले आई बुरी खबर, सीएएफ का एक जवान शहीद.....

# Admin | 13 Dec, 2023

मिशन क्रांति न्यूज़ नारायणपुर -  छत्तीसगढ़ के मनोनीत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शाम 4 बजे छत्तीसगढ़ के रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में शपथ करेंगे। उससे पहले ही नक्सलियों की कायराना करतूत फिर सामने आई है।  नक्सलियों ने बड़ी घटना को अंजाम देने आईईडी प्लांट किया था, जिसकी चपेट में आने से सीएएफ का एक जवान शहीद हो गया। वहीं एक जवान घायल हुआ है, जिसका इलाज छोटेडोंगर स्वास्थ केंद्र में चल रहा है। यह घटना छोटे डोंगर थाना क्षेत्र की है।  

बताया जा रहा था कि सुरक्षा बल के जवान रोड ओपनिंग पार्टी सर्चिंग पर निकली थी. इस दौरान आमदई घाटी में आईईडी ब्लास्ट होने से सीएएफ जवान शहीद हो गया ।  शहीद जवान का नाम कमलेश साहू बताया जा रहा, जो जाँजगीर चापा हसौद के रहने वाले हैं  वही एक जवान बालोद निवासी विनय कुमार घायल हुआ है, जिसका इलाज चल रहा।

 बता दें कि शहीद जवान CAF 9 वी बटालियन में पदस्थ थे और आमदई लौह खदान की सुरक्षा में लगे थे।    

Banner